Waqf Amendment Act 2025: ‘दाऊदी बोहरा हमारे दीनी भाई हैं’… ओवैसी ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना, बोले- हम भी जानते हैं कि शतरंज कैसा खेलना है
‘दाऊदी बोहरा हमारे दीनी भाई हैं’… ओवैसी ने पीएम मोदी पर फिर साधा निशाना, Owaisi again targeted PM Modi regarding Waqf Amendment Act 2025

हैदराबादः ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नए वक्फ कानून को लेकर पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीतें दिनों दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल और पीएम मोदी के मुलाकात को लेकर भी बयान दिया है। दरअसल, ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दाऊदी बोहरा भाई हमारे दीनी भाई हैं आप उनकी ईमानदारी पर हरगिज़ शक मत किजिए। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी दाऊदी बोहरा को बदनाम करने के लिए पूरे देश में पैग़ाम दे रहे हैं कि देखो तीन साल पहले उनको वक्फ बिल दिया था। नरेंद्र मोदी साज़िश के तहत हमारे इत्तिहाद को कमज़ोर करना चाहते हैं। अपने दाऊदी बोहरा भाईयों की ईमानदारी पर हरगिज़ शक मत करो।
बता दें कि नए वक्फ कानून को लेकर देशभर में विरोध का दौर चल रहा है। प्रदर्शन के अलावा वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। बीते दिनों हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को सात दिन का समय दिया। न्यायालय ने साथ ही यह भी कहा कि इस बीच केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए, जिसके बाद अदालत ने उन्हें वक्त दिया। न्यायालय ने कहा कि मामले में इतनी सारी याचिकाओं पर विचार करना असंभव, केवल पांच पर ही सुनवाई होगी।
▶️'दाऊदी बोहरा भाई हमारे दीनी भाई हैं आप उनकी ईमानदारी पर हरगिज़ शक मत कीजिए। नरेंद्र मोदी साज़िश के तहत हमारे इत्तिहाद को कमज़ोर करना चाहते हैं।'
▶️ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा#AIMIM #AsaduddinOwaisi #DawoodiBohra #NarendraModi @aimim_national @asadowaisi pic.twitter.com/kDhskDxRDD
— IBC24 News (@IBC24News) April 20, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 एक नया कानून है जिसमें वक्फ संपत्तियों की निगरानी और प्रबंधन को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। कई मुस्लिम संगठन इसे धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप मान रहे हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Owaisi again targeted PM Modi regarding Waqf Amendment Act 2025

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm