भारत के लिए ही बनी है पाकिस्तान की ये मिसाइलें नाम में छुपा है गहरा राज

भारत के लिए ही बनी है पाकिस्तान की ये मिसाइलें नाम में छुपा है गहरा राज

भारत के लिए ही बनी है पाकिस्तान की ये मिसाइलें नाम में छुपा है गहरा राज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 17, 2017 11:09 am IST

वेब डेस्क। पाकिस्तान मिसाइल तैयार करता तो हैं पर वो सिर्फ दुनिया भर में अपना आतंकवाद फैलाने के मकसद से। आज के समय में तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है। लेकिन उस तकनीक का गलत फायदा उठा कर सबसे ज्यादा कश्मीर को निशाना बनाया जा रहा है। हालाकि यह तो कहना मुश्किल है कि इन कट्टरवादियों की यह चाल और कितनी कामयाब होंगी पर फिर भी भारतीय सैनिक इनको करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान को भारत से कितनी नफरत है उसका अंदाजा उनकी मिसाइल के नाम से लगाया जा सकत है। पाकिस्तान अब्दाली, गजनवी, गौरी, शाहीन, बाबर नाम की तमाम मिसाइलों का निर्माण कर चुका है।

लेकिन इन सबके बीच एक सवाल यह उठता है कि पाकिस्तान ऐसे लोगों के नाम पर ही अपने मिसाइल कार्यक्रम का नाम क्यों रखता है जिसने भारत पर समय-समय पर आक्रमण करके उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृति और धार्मिक धरोहर को नुकसान पहुंचाया।

नीतीश कुमार खेमा असली जदयू, चुनाव आयोग ने सौंपा तीर का निशान

गौरतलाब है कि गजनवी ने 11वीं शताब्दी में भारत पर हमला किया और उसने भारत पर लगातार 17 बार हमला किया, उसने सोमनाथ मंदिर को भी तोड़ा और जमकर लूटपाट की। वहीं अहमद शाह अब्दाली ने 18वीं शताब्दी में सिखों को बड़ी संख्या में मौत के घाट उतारा। 1748 से 1765 के बीच उसने भारत पर 7 बार हमला किया। वहीं तैमूर लंग ने 1398 में दिल्ली पर हमला किया और बड़ी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

हालांकि बाबर इन आक्रमणकारियों से अलग था, लेकिन उसने भी कई मंदिरों को तोड़ा। आपको बता दें पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के स्कूलों में जो इतिहास पढ़ाया जाता है उसमे भी मुगल काल के दौरान इस्लामिक काल के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है बजाए वेदिककाल या स्वतंत्रता आंदोलन के। इन सब से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले समय में कट्टरवादी लोग आतंकवाद फैलाने की काफी तैयारी में हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में