पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में एलओसी के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की

Ads

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में एलओसी के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की

  •  
  • Publish Date - September 7, 2020 / 01:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में गोलाबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ‘‘बिना किसी उकसावे’’ के सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी और मोर्टार से गोले दागे गए ।

प्रवक्ता ने बताया कि शाम पांच के करीब सीमा पार से गोलाबारी शुरू हुई । भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया है ।

उन्होंने बताया कि भारत की तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है । अंतिम खबर मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप