India-Pakistan Tension: पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों को अपनाने से किया इनकार, वाघा बॉर्डर की ओर पाकिस्तानी गेट को किया बंद
India-Pakistan Tension: पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों को अपनाने से किया इनकार, वाघा बॉर्डर की ओर पाकिस्तानी गेट को किया बंद

India-Pakistan Tension
- भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों की वाघा बॉर्डर पर वापसी पर रोक, पाकिस्तान ने गेट खोलने से इनकार किया
- भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
- अटारी बॉर्डर पर फंसे नागरिक गर्मी और धूप में सड़क पर रहने को मजबूर हैं।
नई दिल्ली: India-Pakistan Tension पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है। भारत की मोदी सरकार ने एक के बाद एक सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध थोप दिए हैं। अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत तो दूर, सामान्य आवाजाही भी थम गई है।
India-Pakistan Tension इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अब एक और अजीबोगरीब फैसला लिया है, वो अपने ही नागरिकों को भारत से वापस लेने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि वाघा बॉर्डर की ओर पाकिस्तानी गेट बंद कर दिया गया है और इसके चलते कई पाकिस्तानी नागरिक भारत में फंसे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान वापस लौटना चाहते थे, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने गेट खोलने से इनकार कर दिया। अब ये नागरिक कड़ी धूप और गर्मी में सड़क पर बैठने को मजबूर हैं, न ठीक से खाना मिल पा रहा है, न ही छांव।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अभी नहीं। पाकिस्तान सरकार ने वाघा बॉर्डर पर गेट खोलने से मना कर दिया है, जिससे कई पाकिस्तानी नागरिक भारत में फंसे हुए हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan refused to accept its own citizens
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm