हुसैनीवाला बैराज के पास पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
हुसैनीवाला बैराज के पास पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
फिरोजपुर (पंजाब), 20 अक्टूबर (भाष) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हुसैनीवाला बैराज के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा।
बीएसएफ ने यहां मंगलवार को बताया कि उक्त मूक-बधिर व्यक्ति को बाद में पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।
बीएसएफ ने बताया कि सोमवार शाम पकड़े गए इस व्यक्ति के पास से 5,510 रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) और वीजिटिंग कार्ड मिले। बीएसएफ ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मुश्ताक के रूप में हुई है।
भाषा अर्पणा अमित
अमित

Facebook


