Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting: कांग्रेस ने कहा, ‘विश्व में बढ़ रहा है पाकिस्तान का प्रभाव’.. मोदी सरकार को दिखाया आईना, बताया देश की विदेश नीति के लिए झटका

Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting: दुनिया में पाकिस्तान के प्रभाव से ‘स्वयंभू विश्वगुरु’ की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा : कांग्रेस

Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting: कांग्रेस ने कहा, ‘विश्व में बढ़ रहा है पाकिस्तान का प्रभाव’.. मोदी सरकार को दिखाया आईना, बताया देश की विदेश नीति के लिए झटका

Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting || Image- FBI Director Kash Patel X File

Modified Date: July 14, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: July 14, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • काश पटेल की पाक गृह मंत्री से मुलाकात।
  • कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाए।
  • पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों पर कांग्रेस का निशाना।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने एफबीआई निदेशक काश पटेल और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की हालिया मुलाकात को लेकर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। (Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting) पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान का बढ़ता प्रभाव भारत की विदेश नीति के लिए झटका है और इससे खुद को “विश्वगुरु” बताने वाली सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘बढ़ रही अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां’ : कांग्रेस

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पिछले महीने अमेरिका और ईरान के बीच हुआ इस्लामाबाद समझौता अब लगभग निष्प्रभावी हो गया है, लेकिन अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री और सेंट्रल कमांड प्रमुख के बाद अब एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान काश पटेल ने पाकिस्तान की खुलकर प्रशंसा की, जो केवल औपचारिक कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं बल्कि उससे आगे की बात लगती है। (Kash Patel and Mohsin Naqvi Meeting) उनके मुताबिक, पश्चिम एशिया और वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की बढ़ती सक्रियता भारत के लिए चिंता का विषय है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

काश पटेल ने की पाकिस्तान की सराहना

दरअसल, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को एफबीआई निदेशक काश पटेल से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक, साइबर जांच और सुरक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान एफबीआई निदेशक ने क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षा में सहयोग के लिए पाकिस्तान की सराहना भी की।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown