बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, बचाव अभियान जारी

Ads

बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, बचाव अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 10:23 PM IST

पारादीप, 22 अगस्त (भाषा) ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज शनिवार को डूब गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे और यह ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें अभी यह पता नहीं है कि चालक दल के कितने सदस्यों को बचाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि चालक दल के अधिकतर सदस्य चीनी नागरिक थे। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में मदद के लिए आसपास के अन्य जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था।’’

भाषा अमित सुरेश

सुरेश