Vande Bharat: पेपर लीक पर कल आएगा बिल, सरकार के संकल्प पर क्या है विपक्ष की रणनीति, क्या प्रधान के जानें से संसद का घमासान थमेगा?

Ads

Paper Leak Law Bill in India: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 12:09 AM IST

Paper Leak Law Bill in India/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • संसद के मानसून सत्र में 27 जुलाई का दिन काफी अहम होने जा रहा है।
  • पेपर लीक और धांधली की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है।
  • सरकार संसद में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश करेगी ।

Paper Leak Law Bill in India: नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में 27 जुलाई का दिन काफी अहम होने जा रहा है। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है।

सरकार संसद में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश करेगी जिसकी बात प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कर ही चुके है। (Paper Leak Law in India) कानून के इस मसौदे में दोषियों के लिए बेहद कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया जाने वाला है। विधेयक पेश किए जाने से पहले शनिवार को सांसदों को दी गई इसकी प्रति के अनुसार

पेपरलीक के दोषियों को अब 5 से 10 साल तक की सजा होगी।
10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
आरोपी को आसानी से जमानत भी नहीं मिलेगी।
अगर किसी कोचिंग संस्थान या टीचर की भूमिका पाई गई तो उसका संस्थान बंद होगा।
वहीं पेपर सेटिंग करने वाला अगर दोषी मिला तो उसे सिस्टम से ही आजीवन बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
हर राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे जहां रोजाना सुनवाई होगी और तीन महीने में ट्रायल पूरा करना होगा।

Paper Leak Law in India: वहीं इस पेपर लीक विरोधी बिल को लेकर सियासत भी जारी है। कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की कुछ प्रतिक्रियाएं सुनवाते है।

इन्हें भी पढ़ें:-