सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपए का नगद इनाम, यहां के मंत्री ने किया ऐलान

सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपए का नगद इनाम, यहां के मंत्री ने किया ऐलान

सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपए का नगद इनाम, यहां के मंत्री ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 22, 2021 3:27 am IST

आइजोल। देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने बड़ा ऐलान कर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

Read More News: मुझे कुछ नहीं सुनना…ये होना चाहिए…या तो आप कहिए हो गया…अधिकारियों पर बरसे मंत्री टीएस सिंहदेव

बता दें कि असम सरकार जल्द ही ‘दो बच्चा नीति’ नई पॉलिसी लाने वाली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी सरकार क्रमिक रूप से दो बच्चों की नीति लागू करेगी। इसकी खूब चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी ओर इसके उलट पड़ोसी राज्य मिजोरम के खेल मंत्री ने जनसंख्या वृद्धि को प्रोस्ताहित के लिए बड़ा ऐलान किया है।

Read More News: वैक्सीनेशन का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश में रात 10 बजे तक 125 प्रतिशत टीकाकरण, 16,41,042 लोगों को लगा टीका 

फादर्स डे के अवसर पर मंत्री ने घोषणा की कि वह अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक संतान वाले पुरूष या महिला को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देंगे। उनके इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि को लिए प्रोत्साहित करना है।

Read More News: हेड कांस्टेबल गए थे पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने, लूट ली महिला की आबरू, आरोपी के मोबाइल पर मिले कई अश्लील ऑडियो 

मंत्री ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं। अपने बयान में खेल मंत्री ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी दी जाएगी। संभवत: प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी। मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है। मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है। वहीं अब जनसंख्या वृद्धि के लिए मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है।

Read More News:  पिता के घर से विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, कार से उतरते ही पति ने जड़ दिया जोरदार तमाचा, जानिए क्या है माजरा?  


लेखक के बारे में