संसद ने 2025-26 में 2.01 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए सरकार को मंजूरी दी

संसद ने 2025-26 में 2.01 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए सरकार को मंजूरी दी

संसद ने 2025-26 में 2.01 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए सरकार को मंजूरी दी
Modified Date: March 17, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: March 17, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) संसद ने मंगलवार को अनुदान संबंधी पूरक मांगों के दूसरे बैच को मंजूरी दे दी, जिससे सरकार को अतिरिक्त 2.01 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति मिल गई।

राज्यसभा ने मंगलवार को विनियोग विधेयक 2026 को चर्चा के बाद लोकसभा को लौटा दिया।

सरकार ने पूरक मांगों के दूसरे बैच के जरिये चालू वित्त वर्ष में कुल 2.81 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से मंजूरी मांगी थी। पूरक मांगों में चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित 80,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्राप्तियों के साथ, शुद्ध अतिरिक्त खर्च 2.01 लाख करोड़ रुपये होगा।

राज्यसभा ने अनुदान पर चर्चा तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद विधेयक को ध्वनि मत से लौटा दिया।

लोकसभा ने इसे 13 मार्च को मंजूरी प्रदान की थी।

भाषा अविनाश अजय

अजय


लेखक के बारे में