Odisha Road Accident News: यात्री बस और कार में हुई भिड़ंत, मौके पर हुई दो लोगों की मौत
Odisha Road Accident News: ओडिशा के खोरधा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

Odisha Road Accident News| Image Credit : IBC24 File Photo
- ओडिशा के खोरधा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
- बुधवार सुबह हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
- यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी
भुवनेश्वर: Odisha Road Accident News: ओडिशा के खोरधा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति यात्रा कर रहे थे। वहीं बस में सवार यात्रियों को भी इस हादसे में चोट आई है। यह हादसा बेगुनिया इलाके में खोरधा-बलांगीर नेशनल हाईवे-57 पर पिचुकुली आदर्श विद्यालय के पास हुआ।
कार और बस के बीच में हुई टक्कर
Odisha Road Accident News: प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सुबह घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। नयागढ़ की ओर जा रही यात्री बस की टक्कर विशाखापट्टनम से भुवनेश्वर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो कार से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक पुरुष और महिला काफी देर तक फंसे रहे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बेगुनिया इलाके में खोरधा-बलांगीर नेशनल हाईवे-57 पर पिचुकुली आदर्श विद्यालय के पास हुआ।
सड़क से नीचे उतरी बस
Odisha Road Accident News: इस बीच, टक्कर के बाद यात्री बस सड़क से नीचे उतर गई, जिससे बस सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना स्थल पर पुलिस की देरी के कारण इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक पति-पत्नी बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Passenger bus and car collided, two people died on the spot

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm