Haridwar Sadhu Murder News: साधु के थे महिला से अवैध संबंध.. पति ने देख लिया था दोनों को इस हाल में.. गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

Haridwar Sadhu Murder News: हरिद्वार में साधु की हत्या अवैध संबंध के शक में, पति ने कुल्हाड़ी से मारकर शव नदी में फेंका।

Haridwar Sadhu Murder News: साधु के थे महिला से अवैध संबंध.. पति ने देख लिया था दोनों को इस हाल में.. गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

Haridwar Sadhu Murder News || Image- Sachin Gupta Twitter

Modified Date: February 17, 2026 / 10:29 am IST
Published Date: February 17, 2026 10:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • अवैध संबंध में साधु की हत्या
  • पति और भाई गिरफ्तार
  • शव नदी में फेंका गया

हरिद्वार: उत्तराखंड के देवभूमि हरिद्वार में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधो को वजह बताई जा रही है। क़त्ल के इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि खुद के महिला के पति ने अंजाम दिया है। (Haridwar Sadhu Murder News) फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत मे ले लिया है। पूरे घटनाक्रम की गहन जाँच-पड़ताल की जा रही है।

क्या है हत्या का यह पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के रविदास आश्रम टकाबरी से साधु ब्रजेश दास (उम्र 50 साल) कुछ दिन पहले लापता हो गया था। ब्रजेश दास मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। 10 फरवरी को भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के जाँच में सामने आया है कि, बागपत के गांगनौली गांव में एक महिला से साधु के संबंध थे। बताया जा रहा है कि, महिला के पति ने उसकी बीवी और साधू ब्रजेश दास को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। (Haridwar Sadhu Murder News) इसके बाद गुस्साए पति संजीव ने अपने भाई जोगेंद्र के साथ मिलकर साधू ब्रजेश दास की कुल्हाड़ी मरकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि अपनी करतूतों को छिपाने के लिए उन्होंने ब्रजेश की लाश को गांगनौली के कृष्णा नदी में फेंक दिया था। हालांकि करीब हफ्ते भर की जाँच पड़ताल और खोजबीन के बाद पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown