Ratlam News: दरिंदगी का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई नाबालिग, घटना के 11 दिन बाद उठाया ये खौफनाक कदम, पूरे परिवार में मचा कोहराम
Ratlam News: दरिंदगी का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई नाबालिग, घटना के 11 दिन बाद उठाया ये खौफनाक कदम, पूरे परिवार में मचा कोहराम
Ratlam News | Photo Credit: IBC24
- रतलाम जिले में दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने आत्महत्या की
- आरोपी को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
- घटना ने मानसिक तनाव और पीड़िता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए
रतलाम: Ratlam News रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र से दर्दनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना के 14 दिन बाद एक नाबालिग पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से ही वह डरी-सहमी और मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से वो सुसाइड कर ली।
लगातार बिगड़ते गई नाबालिग की तबीयत
MP Ratlam News मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को 2 फरवरी के दिन घने जंगल में ले गया। जहां उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। जिसके बाद लगातार नाबालिग की तबीयत बिगड़ते गई और वो 11 फरवरी को अपनी मां को इस अपने साथ हुए घटना की आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी रूपचंद निनामा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
सदमा सहन नहीं कर पाई पीड़िता
आरोपी को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने दो दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बावजूद पीड़िता यह सदमा सहन नहीं कर पाई। यह घटना रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़े:-
- The Rameshwaram Cafe Franchise Fraud : राजधानी में ‘The Rameshwaram Cafe’ के नाम पर ठगी! कारोबारी से लूट लिए 56 लाख, ऐसे बिछाया जाल
- Vande Bharat: बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, रावी नदी के अतिरिक्त जल पर ब्रेक, शाहपुर कंडी डैम बनकर तैयार
- Gwalior Masala Milawat News : मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़! लाल मिर्च और धनिया मसाला में मिला रहे ऐसी जानलेवा चीज़, भनक लगते ही प्रशासन ने लिया तगड़ा एक्शन

Facebook


