सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण विभिन्न एयरलाइन के यात्रियों को आगमन संबंधी परेशानी हुई

सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण विभिन्न एयरलाइन के यात्रियों को आगमन संबंधी परेशानी हुई

सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण विभिन्न एयरलाइन के यात्रियों को आगमन संबंधी परेशानी हुई
Modified Date: February 19, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: February 19, 2026 12:28 pm IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण विभिन्न एयरलाइन के यात्रियों को बृहस्पतिवार सुबह आगमन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि यह समस्या करीब 40 मिनट से अधिक समय तक बनी रही।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस समस्या के कारण दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर प्रभावित हुईं।

सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण ‘चेक-इन सिस्टम’ सुबह लगभग छह बजकर 45 मिनट से सात बजकर 28 मिनट तक बंद रहा। सूत्रों में से एक ने बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण एयरलाइन को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

एयरलाइन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में