शैनन में फंसे यात्रियों को एअर इंडिया की विशेष उड़ान से दिल्ली लाया गया

Ads

शैनन में फंसे यात्रियों को एअर इंडिया की विशेष उड़ान से दिल्ली लाया गया

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 01:30 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) आयरलैंड के शैनन शहर में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर एअर इंडिया की विशेष उड़ान बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि इस उड़ान में 220 से अधिक यात्री थे और प्रत्येक को सद्भावना स्वरूप 20-20 हजार रुपये की पेशकश की गई।

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमानन कंपनी के ए350 विमान को सोमवार को किसी तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया था। विमान को वहां हवाई अड्डे पर उतारा गया था और यात्री एवं चालक दल के सदस्य आयरलैंड के इस शहर में फंस गए थे।

बोइंग 787 विमान द्वारा संचालित विशेष उड़ान ज्यूरिख से शैनन पहुंची और बाद में बुधवार दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हुई।

अधिकारी ने कहा कि यह विशेष उड़ान बृहस्पतिवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गई।

एअर इंडिया ने सोमवार को कहा था कि न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली आ रहे विमान एआई102 को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण एहतियाती तौर पर आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया था।

विमानन कंपनी ने यह भी कहा था कि विमान स्थानीय समयानुसार तड़के साढ़े चार बजे शैनन हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा