Uttam Nagar Holi Violence Case: भाजपा का इकोसिस्टम “नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकना”.. आखिर राहुल गांधी ने क्यों कहा, ‘किसी बहकावे में न आएं’..

Ads

Congress on Uttam Nagar Violence Case: राहुल गांधी ने उत्तम नगर हिंसा में भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए दिल्लीवासियों को शांत रहने को कहा।

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 02:49 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 02:53 PM IST

Congress on Uttam Nagar Violence Case || Image- PNG Love Image File

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप
  • दिल्लीवासियों से किसी उकसावे में न आने की अपील
  • होली के गुब्बारा विवाद से शुरू हुआ संघर्ष

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तम नगर हिंसा के मामले में भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्लीवासियों से किसी भी उकसावे में न आने की अपील की। (Congress on Uttam Nagar Holi Violence Case) उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस हिंसा में लोगों ने भारी कीमत चुकाई है। राहुल गांधी ने लिखा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की वजह से बड़ी क्षति उठाई है- एक तरफ़ युवा तरुण की जान गई, तो दूसरी तरफ़ एक पूरा परिवार उत्पीड़न झेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल भाजपा और उसका तंत्र ही हिंसा से लाभ उठाना चाहते हैं।

राजधानी में पैदा किये जा रहे ‘दंगे जैसे हालात’

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा कथित तौर पर हिंदू-मुस्लिम संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है ताकि लोगों का ध्यान भारत-अमेरिका व्यापार और रक्षा, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा तथा रणनीतिक संप्रभुता सौंपने के मुद्दे से हटाया जा सके। उन्होंने लिखा कि यही कारण है कि राजधानी में दिनदहाड़े फिर से दंगे जैसे हालात पैदा किये जा रहे हैं।

‘किसी भी उकसावे में न आएं दिल्लीवासी’ : राहुल गांधी

उन्होंने दिल्लीवासियों से एकजुट रहने, भाईचारा और प्रेम फैलाने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा, “दिल्लीवासियों से अनुरोध है कि किसी भी उकसावे में न आएं-देश की ताकत हमारी एकता, भाईचारे और प्रेम में है। जुड़िए, मिलिए और भारत को एकजुट कीजिए।”

होली पर सामने आया था गुब्बारा विवाद

इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईद से पहले उत्तम नगर क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो मामलों की लिस्टिंग की है। एक जनहित याचिका और एक दूसरी याचिका में अधिकारियों से लॉ एन्ड आर्डर बनाए रखने और किसी भी घटना को रोकने की मांग की गई है। ( (Congress on Uttam Nagar Holi Violence Case) ) पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 4 मार्च को होली के दौरान एक गुब्बारे को लेकर विवाद से शुरू हुई थी। या विवाद बाद में हिंसक टकराव में बदल गई। इस झगड़े में तरुण पर कथित रूप से हमला हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार

जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर

यह भी देखें:-

पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत

अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया

Q1. उत्तम नगर हिंसा कब और क्यों हुई?

Ans: 4 मार्च को होली पर गुब्बारा विवाद से हिंसा भड़की।

Q2. राहुल गांधी ने क्या अपील की?

Ans: दिल्लीवासियों से किसी भी उकसावे में न आने और एकजुट रहने को कहा।

Q3. भाजपा पर राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया?

Ans: उन्होंने कहा भाजपा और उसका तंत्र हिंसा और सांप्रदायिक तनाव से लाभ उठा रहे हैं।