IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation: जनसम्पर्क आयुक्त IAS डॉ रवि मित्तल पीएम मोदी की टीम में शामिल, PMO दिल्ली में डिप्टी सेक्रेट्री नियुक्त

Ads

IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation: छत्तीसगढ़ के IAS डॉ रवि मित्तल को PMO दिल्ली में उप-सचिव नियुक्त, 4 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति।

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 03:49 PM IST

IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation || Image- the governance post File

HIGHLIGHTS
  • डॉ रवि मित्तल PMO में उप-सचिव बने
  • 2016 बैच IAS अधिकारी, रायपुर में पदस्थ
  • 4 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार में जनसम्पर्क आयुक्त के तौर पर पदस्थ रहें IAS डॉ रवि मित्तल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल हो गये है। (IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation) केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुला लिया है। वे PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में उप-सचिव बनाये गए है। यह प्रतिनियुक्ति 4 सालों की होगी। इस संबंध में केंद्रीय कामर्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

कौन है IAS डॉ रवि मित्तल?

डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे जनसम्पर्क आयुक्त नियुक्त होने से पहले जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये।

IPS डॉ संतोष सिंह CISF के डीआईजी

डॉ रवि मित्तल से जुड़े इस आदेश के पूर्व छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार IPS अफसर डॉ संतोष सिंह भी केंद्र में प्रतिनियुक्त किये गए थे। (IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation) उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पर पर नियुक्ति मिली है।

क्या है ‘केंद्रीय प्रतिनियुक्ति?’

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति उस प्रक्रिया या व्यवस्था को कहते हैं जिसमें किसी कर्मचारी, अधिकारी या अधिकारी वर्ग के व्यक्ति को उनके मूल विभाग या संगठन से हटाकर केंद्र सरकार या उसके किसी मंत्रालय, विभाग, या संगठन के लिए कुछ निश्चित समय के लिए नियुक्त किया जाता है। इसे केंद्रीय सेवा में तैनाती भी कहा जा सकता है।

इस प्रक्रिया के तहत व्यक्ति अपनी मूल नौकरी छोड़ता नहीं है, बल्कि उसे अस्थायी रूप से केंद्र सरकार के किसी अन्य विभाग या कार्यालय में भेजा जाता है ताकि वहां उसकी विशेषज्ञता, कौशल या अनुभव का लाभ उठाया जा सके।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति आमतौर पर तब होती है जब केंद्र सरकार को किसी विशेष काम, परियोजना, या प्रशासनिक आवश्यकता के लिए किसी योग्य अधिकारी की जरूरत होती है। यह राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, या अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों के साथ भी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार

जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर

यह भी देखें:-

पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत

अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया

Q1. डॉ रवि मित्तल को PMO में कौन सा पद मिला?

Ans: उन्हें उप-सचिव के पद पर PMO दिल्ली में नियुक्त किया गया।

Q2. डॉ रवि मित्तल की आईएएस बैच और अनुभव क्या है?

Ans: वे 2016 बैच के IAS अधिकारी, रायपुर और जशपुर में पदस्थ रहे।

Q3. उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कितने वर्षों की है?

Ans: उन्हें 4 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर PMO में नियुक्त किया गया।