कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकडे़

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकडे़

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकडे़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: December 4, 2020 5:27 pm IST

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक 86,612 उपचाराधीन मरीज महाराष्ट्र में हैं और देश में कोविड-19 से सर्वाधिक 47,472 मरीजों की मौत भी महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र के बाद केरल में 61,342 और दिल्ली में 29,120 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में 11,821 और दिल्ली में 9,424 मरीजों की मौत हुई है।

Read More: निलंबित शिक्षक ने राष्ट्रपति से मांगी सरकारी संपत्ति को चोरी करने की अनुमति, कहा- कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं मिल रहा

संक्रमण से मुक्त हुए लोगों के मामले में भी महाराष्ट्र 17 लाख के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में 8,56,320 और कर्नाटक में 8,52,584 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए नये रोगियों में से 80.19 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। 

Read More: हैदराबाद निगम चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से सब हैरान, TRS को तगड़ा झटका, ओवैसी की पार्टी को मिली इतनी सीट.. देखिए

वहीं संक्रमण के नये मामलों में से 75.76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से देश में 540 लोगों की मौत हो गयी जिनमें से 77.78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से थे।

Read More: जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता, पूर्व कोषाध्यक्ष की भी हो चुकी है गिरफ्तारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"