कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पाटिल ने राज्य के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली

कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पाटिल ने राज्य के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली

कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पाटिल ने राज्य के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 15, 2022 11:24 am IST

बेंगलुरू, 15 जून (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति भीमनगौड़ा संगनगौड़ा पाटिल ने बुधवार को राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने कन्नड़ भाषा में शपथ ली।

उनकी लोकायुक्त के रूप में नियुक्ति की घोषणा मंगलवार को की गई थी। न्यायमूर्ति पाटिल अभी उपलोकायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने न्यायमूर्ति पाटिल को कर्नाटक का लोकायुक्त नियुक्त करने की सिफारिश की थी। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक विधान परिषद के सभापति, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष से परामर्श करने के बाद यह सिफारिश की गई थी।

न्यायमूर्ति पी. विश्वनाथ शेट्टी के पांच साल की सेवा के बाद जनवरी में कर्नाटक लोकायुक्त के पद से हटने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार रोधी निकाय लोकपाल के प्रमुख का पद खाली था।

भाषा निहारिका अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में