राजस्थान के दौसा में पटवारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के दौसा में पटवारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के दौसा में पटवारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 22, 2021 10:22 am IST

जयपुर, 22 जून (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को दौसा जिले में एक हल्का पटवारी को एक व्यक्ति से 25,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि एक भूखंड को उसके नाम करने के एवज में किसोरपुरा का हल्का पटवारी विक्रम सिंह राठौड़ 1.30 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को आरोपी पटवारी विक्रम सिंह राठौड़ को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के घर व अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

भाषा पृथ्वी आशीष

आशीष


लेखक के बारे में