पटवारी ने महिला अधिकारी को भेजा आपत्तिजनक मैसेज, लिखा ‘आपसे प्यार हो गया हैं’, गिरफ्तार

Ads

मामला महिला अधिकारी से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अधिकारी सवाईसिंह ने गंभीरता से लिया हैं.

  •  
  • Publish Date - April 29, 2023 / 10:13 PM IST,
    Updated On - April 29, 2023 / 10:13 PM IST

patwari ne bheja ashlil message

patwari ne bheja ashlil message: राजस्थान में एक पटवारी की हैरान करने वाली करतूत सामने आई हैं। यहाँ के जालोर के रानीवाड़ा थाने में एक महिला अधिकारी ने रानीवाड़ा तहसील के धामसीन गांव के पटवारी के विरूद्ध अश्लील मैसेज करने की शिकायत दर्ज करवाई है। मामला महिला अधिकारी से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अधिकारी सवाईसिंह ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी पटवारी रमेश जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

अकाल मृत्यु को निमंत्रण देता है इस दिशा में बैठकर भोजन करना, जानें खाना खाने की सही दिशा…

दरअसल, धामसीन पटवारी रमेश जाट उम्र (48) वर्ष चुरू जिले का रहने वाला है पटवारी रमेश पूर्व फौजी भी रह चुका है पटवारी ने महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन के बाद महिला अधिकारी को शिविर में शिरकत के वक्त के फोटो भेजकर वाट्सअप पर लिखा की मैम आप बहुत अच्छी हो मुझे आपसे प्यार हो गया है।

कल इस विधानसभा के लोगों से रु-ब-रू होंगे सीएम भूपेश बघेल, लेंगे सरकारी योजनाओं का फीडबैक

patwari ne bheja ashlil message: महिला अधिकारी ने देर रात को आए मैसेज को देखकर एक बार इसलिए इग्नोर किया कि ड्रिंक करके किया होगा। लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह 11 बजे फिर रात वाले मैसेज का जवाब मांगा तो महिला अधिकारी ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिये कहा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें