Pawan Khera Assam Police Raid || Image- PTI File
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (Pawan Khera Assam Police Raid) हिमंता का दावा था कि, उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल करने के मकसद से कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक तौर पर कई फर्जी दस्तावेज पेश किये थे।
बहरहाल अब खबर मिली है कि, असम की पुलिस ने पवन खेड़ा के नई दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की है। इस दौरान असम पुलिस के अफसरों के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे। हालांकि पवन खेड़ा वहां नहीं थें। इस मामले पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि, “वह कल गुवाहाटी से भाग गए थे। मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।”
#WATCH | Sivasagar | On Congress leader Pawan Khera, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “He ran away from Guwahati yesterday. I have come to know through the media that the police have gone to his residence in Delhi, but he has run away to Hyderabad. The law will take its own… pic.twitter.com/sQPVZF5kBo
— ANI (@ANI) April 7, 2026
बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश के सीएम हिमंता सरमा के खिलाफ चौतरफा हमले कर रही है। कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप है कि, सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। (Pawan Khera Assam Police Raid) उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं। हालांकि, सीएम हिमंता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
हालांकि हिमंता सरमा ने उलटे कांग्रेस और उनके नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठे आरोप लगाने की बात कही थी। (Pawan Khera Assam Police Raid) उन्होंने यह भी कहा था कि, वह इस झूठ के खिलाफ कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करा रहे है, उन पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहें है।
इसी कड़ी में आज हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए फिर से एक बार विपक्षी दल के नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस के लोग फालतू हैं, कोई अक्ल ही नहीं है। राहुल गांधी पागल है, ये पवन खेड़ा उससे भी बड़ा पागल है। हमने उनके खिलाफ एक्शन तो लिया ही है। (Pawan Khera Assam Police Raid) मैं एक और एक्शन उनके खिलाफ लेने जा रहा हूं। बस कुछ दिन इंतजार कीजिए। इसके बारे में अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा।”
#WATCH | Sonitpur | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “…I will take stringest action against Congress leader Pawan Khera, just wait for some days. We will win at least 100 seats in the elections” pic.twitter.com/cbTBrKdFyP
— ANI (@ANI) April 6, 2026
पवन खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज की प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपक बैज ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। असम के सीएम को चाहिए कि, आरोपों के सम्बन्ध में तथ्य पेश करें। (Pawan Khera Assam Police Raid) बीजेपी खुद इसका जवाब नहीं दे पा रही हैं। भाजपा लोकतंत्र को कुचल कर चुनाव जीतना चाहती है क्योंकि वो सत्ता के अहंकार में डूबे है।
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार