शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोगों का अधिकार, हिरासत में लिये गए लोगों की रिहाई हो: मीरवाइज
शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोगों का अधिकार, हिरासत में लिये गए लोगों की रिहाई हो: मीरवाइज
श्रीनगर, चार मार्च (भाषा) कश्मीर के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार को कहा कि अधिकारियों को शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिये गए लोगों की रिहाई की आवश्यकता जताई।
मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और घायल भावनाओं की अभिव्यक्ति के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। महिलाओं और नाबालिगों सहित प्रदर्शनकारियों और शोक मनाने वालों को हिरासत में लिये जाने की खबरें दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित हैं।’’
उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शनों को कवर करने के कारण स्थानीय समाचार माध्यमों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को कानूनों के तहत रोकना भी उचित नहीं है।
उन्होंने ईरान की घटनाओं की निंदा करके जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों द्वारा दिखाई गई एकता की सराहना की।
फारूक का कहना है, ‘‘यह हमारे समाज की जीवित नैतिक चेतना को दर्शाता है, जो उत्पीड़न के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है। पूरे क्षेत्र में आहूत बंद उस एकजुटता की एक शांतिपूर्ण और शक्तिशाली अभिव्यक्ति है।’’
भाषा हक
हक सुरेश
सुरेश

Facebook


