नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 12 अप्रैल (भाषा) नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक राहगीर की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता के अनुसार, घटना शनिवार रात फेज-दो थाना क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन के पास उस समय हुई, जब पैदल जा रहे ग्राम सलारपुर निवासी सुभाष कुमार (40) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं खारी
खारी

Facebook


