भारतीयों के आस्ट्रेलियाई वीजा आवेदन लंबित होने को लेकर द्विपक्षीय मंच पर चर्चा हुई: प्रधान

भारतीयों के आस्ट्रेलियाई वीजा आवेदन लंबित होने को लेकर द्विपक्षीय मंच पर चर्चा हुई: प्रधान

भारतीयों के आस्ट्रेलियाई वीजा आवेदन लंबित होने को लेकर द्विपक्षीय मंच पर चर्चा हुई: प्रधान
Modified Date: March 2, 2023 / 04:15 pm IST
Published Date: March 2, 2023 4:15 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीयों के आस्ट्रेलियाई वीजा आवेदनों के लंबित होने के संबंध में एक बार फिर द्विपक्षीय मंच पर चर्चा हुई है।

मंत्री ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष जेसन क्लेयर के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की, जो पांच मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। प्रधान ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बाद, छात्रों और अन्य कामगारों के लिए वीजा प्रक्रिया काफी धीमी हो गई थी। पिछले साल, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हमें और अधिक श्रमबल (कार्य में) लगाने और प्रक्रिया को आसान बनाने का आश्वासन दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 5 महीनों में भारतीयों के लंबित 4 लाख ऑस्ट्रेलियाई वीजा आवेदनों की संख्या घटी है, लेकिन अभी भी काफी आवेदन लंबित हैं। इस मुद्दे पर फिर से द्विपक्षीय मंच पर चर्चा की गई, जब हमने छात्रों की आवाजाही की बात की।’’

क्लेयर संस्थागत भागीदारी और दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधान ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में