न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद कश्मीर में लोगों को शीत लहर से मिली राहत

Ads

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद कश्मीर में लोगों को शीत लहर से मिली राहत

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 06:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

श्रीनगर, एक फरवरी (भाषा) कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद सोमवार को घाटी में लोगों को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली। वहीं श्रीनगर सहित कई इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से हो रही बर्फबारी के कारण शहर की सड़कों पर बर्फ की पतली परत के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीनों से बर्फ हटाने में नाकाम रहने पर अधिकारियों ने बर्फ को पिघालना शुरू किया।

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि यानी ‘चिल्लई कलां’ के समाप्त होने के एक दिन बाद श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी