बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं, हम उन्हें वह विकल्प देंगे जिसकी उन्हें तलाश है: ओवैसी

Ads

बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं, हम उन्हें वह विकल्प देंगे जिसकी उन्हें तलाश है: ओवैसी

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 11:21 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 11:21 AM IST

कोलकाता, 25 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है ताकि जनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं।

कबीर के साथ कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एआईएमआईएम बंगाल के कमजोर वर्गों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिला रही है।’’

भाषा सुरभि शोभना

शोभना