सारण में नर्सिंग होम की छत पर व्यक्ति का शव मिला

Ads

सारण में नर्सिंग होम की छत पर व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 02:36 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 02:36 PM IST

छपरा, 25 मार्च (भाषा) बिहार के सारण जिले में एक नर्सिंग होम की छत पर व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक इसी नर्सिंग होम में काम करता था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम को बरामद शव के पास से एक नोट भी मिला है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भाषा कैलाश शोभना शफीक

शफीक