pakistan news/ image source: Raghubharat2024 x handle
Middle East Conflict Latest News: मध्य पूर्व में खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और सामरिक नियंत्रण को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि, ईरान ने एक पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने से रोक दिया है। जानकारी के अनुसार, भारत के पांच एलपीजी और तेल टैंकर अब तक सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं।
Iran has prevented a Pakistani ship from crossing the Strait of Hormuz.
Iran has clearly stated that Pakistan does not have permission.
Five Indian ships have already crossed the Strait of Hormuz.
This is a true victory for India’s diplomacy. pic.twitter.com/IbRWBLzcpH
— Raghu देश प्रेमी (@Raghubharat2024) March 25, 2026
IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने स्पष्ट किया कि “सेलेन” नामक इस पाकिस्तानी जहाज के पास होर्मुज पार करने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस रूट से गुजरने वाले सभी जहाजों को पहले ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इस कदम के पीछे ईरान का उद्देश्य खाड़ी क्षेत्र में नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, भारत के पांच एलपीजी और तेल टैंकर अब तक सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं। इस वजह से भारतीय आपूर्ति और ऊर्जा मार्ग फिलहाल सुरक्षित बने हुए हैं। ईरान द्वारा पाकिस्तानी जहाज को रोकने के कदम ने क्षेत्र में सुरक्षा और व्यापारिक मार्गों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर बढ़ती सख्ती वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकती है। इस घटनाक्रम से पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय समन्वय के मुद्दों पर चर्चा की थी। हालांकि, इस कदम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक और सामरिक तनाव अभी भी उच्च स्तर पर है।
ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ, अमेरिका को बड़ा तोहफा भेजा: ट्रंप
वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं
देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधानसभा परिषद : उद्धव और शिंदे ने एक दूसरे पर साधा निशाना
अलगाववादी आसिया अंद्राबी को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास