मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में पुरानी दुश्मनी के कारण दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक महिला समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देववर्त बाजपेयी ने कहा कि घटना मंगलवार रात को हुई जब दो समूहों के सदस्यों ने पुरानी रंजिश की वजह से एक-दूसरे पर कथित तौर पर पथराव किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। वीडियो में दो पक्षों के सदस्य एक-दूसरे पर पथराव करते दिख रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
भाषा सं जफर शोभना जोहेब
जोहेब