कर्नाटक के लोग मोदी के नये कार्यकाल में अपनी उचित हिस्सेदारी पाने की उम्मीद कर रहे हैं : सिद्धरमैया

Ads

कर्नाटक के लोग मोदी के नये कार्यकाल में अपनी उचित हिस्सेदारी पाने की उम्मीद कर रहे हैं : सिद्धरमैया

  •  
  • Publish Date - June 9, 2024 / 11:27 PM IST,
    Updated On - June 9, 2024 / 11:27 PM IST

बेंगलुरु, नौ जून (भाषा) नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि राज्य के लोग आशा करते हैं कि मोदी के इस नये कार्यकाल में राज्य को उसका उचित हिस्सा और केंद्र का समर्थन मिलेगा।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। कर्नाटक के लोग आशा करते हैं कि हमारे राज्य को इस नए कार्यकाल में उसका उचित हिस्सा और समर्थन मिलेगा।’’

कर्नाटक के पांच सांसदों ने रविवार को मोदी सरकार के नये मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। इनमें जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी, भाजपा नेता निर्मला सीतारमण और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं।

भाषा शफीक अमित

अमित