मप्र की जनता कर्नाटक की तरह ‘भ्रष्ट’ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी: कांग्रेस

मप्र की जनता कर्नाटक की तरह ‘भ्रष्ट’ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी: कांग्रेस

मप्र की जनता कर्नाटक की तरह ‘भ्रष्ट’ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी: कांग्रेस
Modified Date: August 11, 2023 / 05:06 pm IST
Published Date: August 11, 2023 5:06 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकारी कामों के ठेकों में कथित तौर पर 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने को लेकर शुक्रवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भी कर्नाटक की तरह ‘भ्रष्ट’ भाजपा को सत्ता से हटाएगी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश के ‘कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन’ ने पत्र लिखकर प्रशासन पर 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार थी। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार उससे भी एक कदम आगे है। यहां 50 प्रतिशत कमीशन की बात सामने आ रही है।’’

सोशल मीडिया मंच ट्विटर का नया नाम ‘एक्स’ हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कर्नाटक के लोगों ने भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाया, वैसे ही मध्य प्रदेश की जनता भी इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।’’

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में