लोगों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा पद है : वसुंधरा राजे

लोगों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा पद है : वसुंधरा राजे

लोगों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा पद है : वसुंधरा राजे
Modified Date: March 7, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: March 7, 2026 6:12 pm IST

जयपुर, सात मार्च (भाषा) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को कहा कि उनके लिए राज्य के लोगों का प्यार ही सबसे बड़ा पद है।

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करेंगे तो पद आपके पास खुद चलकर आएगा।

राजे ने युवा शक्ति परिषद राजस्थान द्वारा आयोजित ‘सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ” राजस्थानियों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा पद है। राजनीति में सब लोगों को पद चाहिए। काम अच्छा करो, पद आपके पास खुद चलकर आयेगा।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है और युवा इससे दूर रहें तथा इसे रोकने में सरकार का सहयोग करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गूगल कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई जैसे युवा श्रेष्ठ उदाहरण हो सकते हैं तो राजस्थान के युवा क्यों नहीं? राजस्थान के युवा विदेशों में जाकर नाम कमा सकते हैं तो यहां रह रहे युवा क्यों नहीं?

एक बयान के अनुसार राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवा, भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें। युवा एआई और नयी तकनीक क्वांटम कंप्यूटिंग का सदुपयोग करें। इनमें जो आगे होगा, वही दुनिया का नेतृत्व करेगा।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत


लेखक के बारे में