कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये व्यक्ति को पृथक-वास में रखा गया

Ads

कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये व्यक्ति को पृथक-वास में रखा गया

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

बेंगलुरु, 11 मार्च (भाषा) कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये एक व्यक्ति को शिवमोगा के एक सरकारी अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के साथ ही उसकी पत्नी और बेटी समेत संपर्क में आये नौ अन्य लोगों को भी अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया है।

अधिकारियों के अनुसार संक्रमित व्यक्ति दुबई से लौटा था।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह एसिंप्टोमेटिक (लक्षणविहीन) और स्वस्थ है। उसकी पत्नी और बेटी को संस्थागत पृथक-वास में रखा गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि उस क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है जहां वह रहते है।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव