Petrol Diesel Latest Price: 4 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, दिवाली पर देशवासियों को महंगाई से राहत, पेट्रोलियम मंत्री ने कही ये बात
4 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, दिवाली पर देशवासियों को महंगाई से राहत, Petrol Diesel Latest Price: Petrol and diesel became cheaper by 4 rupees before Diwali
नई दिल्लीः Petrol Diesel Latest Price महंगाई से आज हर आदमी राहत की उम्मीद कर रहा है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम तो बढ़ ही है। साथ ही साथ अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। इसी बीच दिवाली से पहले आम आदमी के लिए राहत भरी खबर आई है। पेट्रोल और डीजल 2 से 4 रुपये तक सस्ता हो सकता है। दरअसल, धनतेरस के अवसर पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी है। उनकी 7 सालों से चली आ रही डिमांड पूरी हो गई है। पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन में 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 44 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के कई दूर-दराज क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी।
Petrol Diesel Latest Price इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''कंपनी को डीलर मार्जिन में संशोधन (आज से प्रभावी) का एलान करते हुए खुशी हो रही है। इससे उत्पादों के खुदरा बिक्री मूल्य पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा।' वर्तमान में डीलरों को पेट्रोल पर 1,868.14 रुपये प्रति किलोलीटर के कमीशन के साथ उत्पाद बिल योग्य मूल्य 0.875 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। जबकि डीजल पर 1,389.35 रुपये प्रति किलोलीटर का कमीशन और उत्पाद बिल योग्य मूल्य का 0.28 प्रतिशत भुगतान किया जाता है।
हरदीप पुरी ने कही ये बात
कंपनी ने कहा कि डीलर कमीशन बढ़ने से ग्राहक सेवा मानकों के बेहतर होने के साथ ही पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों के कल्याण में वृद्धि होगी। कंपनी ने कहा कि अंतर-राज्यीय मालभाड़े को तर्कसंगत बनाने का काम शुरू किया है, जिससे राज्य के भीतर खुदरा बिक्री मूल्य में होने वाले अंतर में कमी आएगी। हालांकि यह कमी उन राज्यों में लागू नहीं होगी, जहां पर आदर्श आचार संहिता लागू है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कंपनियों द्वारा किए गए एलान को धनतेरस का तोहफा बताया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 2.09 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल
इस फैसले से ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कुननपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो जाएंगे। कुननपल्ली में पेट्रोल ₹4.69 और डीजल ₹4.45 सस्ता होगा। वहीं, कालीमेला में पेट्रोल ₹4.55 और डीजल ₹4.32 सस्ता होगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल 2.09 रुपये और डीजल 2.02 रुपये सस्ता होगा। डीलर कमीशन बढ़ने से लगभग 7 करोड़ लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। ये लोग रोजाना देशभर में मौजूद पेट्रोल पंपों पर जाते हैं। पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी साफ किया कि डीलर कमीशन बढ़ने से ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। पिछले 7 साल से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलरों और कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। देशभर में 83,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लगभग 10 लाख कर्मचारी काम करते हैं।
धनतेरस के शुभ अवसर पर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों को दी गई बड़ी सौगात का हार्दिक स्वागत!
7 वर्षों से चली आ रही डिमांड हुई पूरी!
उपभोकताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं पर पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं।
तेल कंपनियों द्वारा दूरदराज़ स्थानों (तेल विपणन… https://t.co/SbKtxzYZGR pic.twitter.com/oZDl7ulljF
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 29, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Diesel Latest Price: Petrol and diesel became cheaper by 4 rupees before Diwali

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm