वायु गुणवत्ता में सुधार के बीच दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के पहले चरण के प्रतिबंध हटाए गए
वायु गुणवत्ता में सुधार के बीच दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के पहले चरण के प्रतिबंध हटाए गए
नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत लागू पहले चरण के प्रतिबंध हटा लिये हैं।
आयोग के अनुसार, अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 दर्ज किया गया।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मौसम विभाग और उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक के ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना है।’’
पहले चरण के प्रतिबंध पिछले वर्ष 14 अक्टूबर को जारी आदेश के बाद से लागू थे।
भाषा खारी सुरेश
सुरेश

Facebook


