पीएचईडी का अधिशासी अभियंता एक लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पीएचईडी का अधिशासी अभियंता एक लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पीएचईडी का अधिशासी अभियंता एक लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 19, 2022 6:34 pm IST

जयपुर, 19 जून (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने राजस्थान के बाड़मेर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के बालोतरा खण्ड के अधिशासी अभियंता को परिवादी से एक लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि जल जीवन मिशन योजना के तहत करवाये गये कार्यो के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में कुल भुगतान राशि के 25 प्रतिशत कमीशन के रूप में आरोपी अधिशासी अभियंता जयप्रकाश गुप्ता तीन लाख रूपये की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने शिकायत का सत्यापन कर रविवार को आरोपी अधिशासी अभियंता जयप्रकाश गुप्ता को परिवादी से एक लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी अधिशासी अभियंता ने परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान दो लाख रूपये रिश्वत के रूप में पूर्व में वसूल कर लिये थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में