शारीरिक रूप से अक्षम महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
शारीरिक रूप से अक्षम महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
हावेरी (कर्नाटक), एक जून (भाषा) हावेरी जिले के एक गांव में मंगलवार को दो लोगों ने एक विकलांग महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का कथित तौर पर मुंह दबा दिया गया और फिर उनके साथ बलात्कार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, अपराध जिले के हनागल तालुक में किया गया था।
भाषा फाल्गुनी नरेश
नरेश

Facebook


