दिल्ली में खुशनुमा सुबह, तेज हवा चलने का अनुमान

दिल्ली में खुशनुमा सुबह, तेज हवा चलने का अनुमान

दिल्ली में खुशनुमा सुबह, तेज हवा चलने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 11, 2022 10:29 am IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में तेज हवा चलने का अनुमान है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में