प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद रिकी सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद रिकी सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद रिकी सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: February 20, 2026 / 11:52 am IST
Published Date: February 20, 2026 11:52 am IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलांग से लोकसभा सदस्य रिकी ए. जे. सिंगकॉन के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मेघालय की ‘वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी’ से ताल्लुक रखने वाले 54 वर्षीय सांसद का बृहस्पतिवार को शिलांग में फुटबाल खेलते समय बेहोश होने के कुछ ही समय बाद निधन हो गया।

मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘शिलांग से लोकसभा सदस्य डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुःख हुआ है। मेघालय की जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

सिंगकॉन खासी-जयंतिया पहाड़ियों में सक्रिय जनभागीदारी और जमीनी स्तर पर संपर्क स्थापित करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 2024 में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा सीट जीती थी।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में