Indore Hospital Negligence: देश के सबसे साफ शहर में ‘अस्पताल बीमार’! MY में खुलेआम घुम रही बिल्ली तो यहां खुले में फेंके गए बायो-मेडिकल वेस्ट, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

देश के सबसे साफ शहर में 'अस्पताल बीमार'! MY में खुलेआम घुम रही बिल्ली तो यहां खुले में फेंके गए बायो-मेडिकल वेस्ट, Clean City Indore Hospital Negligence Case

Indore Hospital Negligence: देश के सबसे साफ शहर में ‘अस्पताल बीमार’! MY में खुलेआम घुम रही बिल्ली तो यहां खुले में फेंके गए बायो-मेडिकल वेस्ट, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
Modified Date: February 19, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: February 19, 2026 7:10 pm IST

इंदौरः Indore Hospital Negligence  मध्यप्रदेश का इंदौर शहर देश में स्वच्छता का पर्याय बन चुका है। लगातार कई वर्षों से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ में शीर्ष स्थान हासिल कर इंदौर ने शहरी प्रबंधन की मिसाल पेश की है, लेकिन यहां के अस्पतालों की ही सेहत खराब है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों से आती तस्वीरें इसकी हकीकत बयां करती है। इन तस्वीरों से लोगों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

दरअसल, इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहले चूहों का आतंक चर्चा में था और अब अस्पताल परिसर में बिल्लियों की मौजूदगी ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यहां हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब यहीं अस्पताल मरीजों के लिए सुरक्षित कम और खतरे का केंद्र ज्यादा नजर आ रहा है। अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिल्लियां बेखौफ होकर ओपीडी, कैजुअलिटी, ऑपरेशन थिएटर के आसपास और कैंटीन में घूम रही हैं। बताया जा रहा है कि ये बिल्लियां मरीजों की दवाइयों और सैंपल्स तक से छेड़छाड़ कर रही हैं।

संवेदनशील इलाकों में बिल्ली की आवाजाही (Indore MY Hospital)

Indore Hospital Negligence सबसे चिंताजनक बात ये है कि अस्पताल के एचआईवी संक्रमण जैसे संवेदनशील वार्ड में भी बिल्लियों की आवाजाही देखी गई है। ये वही वार्ड है जहां मरीजों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर होती है और संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इतना ही नहीं मरीजों के जांच सैंपल्स के साथ भी छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इस मामले में जब प्रबंधन से बातचीत की तो उन्होंने इसे अंडर वर्क बताया और कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी है अस्पताल पहुँचने वाले मरीज़ों को सुरक्षित और साफ़ ट्रीटमेंट देना और हम इस पर कटिबद्ध हैं।

इन अस्पतालों में दिखीं लापरवाही (Indore News)

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर के कई अस्पतालों से इस तरह की लापरवाही सामने आई है। भंडारी हॉस्पिटल में नवविवाहिता की मौत से हंगामा मच गया। महिला की मौत से भंडारी अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में है। अस्पताल पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जांच पुलिस और प्रशासन कर रही है। ESIC मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही सामने देखने को मिली। खुले में मेडिकल कॉलेज के बायो-मेडिकल वेस्ट फेंके जा रहे है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।