Pakistan Army Soldiers Video: ‘पाकिस्तानी सैनिक मांग रहे है जान की भीख’, BLA ने जारी किया नया वीडियो, कैमरे पर रोते हुए ID कार्ड दिखाते जवान

Pakistan Army Soldiers Video: 'पाकिस्तानी सैनिक मांग रहे है जान की भीख', BLA ने जारी किया नया वीडियो, कैमरे पर रोते हुए ID कार्ड दिखाते जवान

Pakistan Army Soldiers Video: ‘पाकिस्तानी सैनिक मांग रहे है जान की भीख’, BLA ने जारी किया नया वीडियो, कैमरे पर रोते हुए ID कार्ड दिखाते जवान

Pakistan Army Soldiers Video/Image Source: Megh Updates

Modified Date: February 20, 2026 / 12:54 pm IST
Published Date: February 20, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BLA का नया वीडियो वायरल
  • रोते दिखे पाक सैनिक
  • सरकार ने पहचान से किया इनकार

Pakistan Army Soldiers Video:  पाकिस्तान के  बलूचिस्तान प्रांत में हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन Baloch Liberation Army (BLA) ने एक नया वीडियो जारी करने का दावा किया है, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तानी सैनिक रोते हुए अपनी पहचान बताते और जान की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं।

BLA का नया वीडियो जारी (Balochistan vs Pakistan Army)

Pakistan Army Soldiers Video:  वीडियो में कुछ सैनिक सैन्य पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) दिखाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे पाकिस्तानी सेना के ही सदस्य हैं और सेना उन्हें अपना मानने से इनकार कैसे कर सकती है। एक सैनिक भावुक स्वर में कहता है कि उसके पिता विकलांग हैं और वह परिवार का बड़ा बेटा है। BLA का दावा है कि उसने पाकिस्तान सेना के 7 जवानों को अगवा किया है। संगठन ने कथित तौर पर पाकिस्तान सरकार को अपने लड़ाकों की रिहाई के बदले 7 दिन की मोहलत दी थी। समयसीमा पूरी होने के बाद सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया न आने का हवाला देते हुए BLA ने यह नया वीडियो जारी किया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने जवानों के अपहरण के दावे को खारिज किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इसे “प्रोपेगेंडा” करार दिया जा रहा है।

जारी वीडियो में क्या दिख रहा है? (Baloch Liberation Army Video)

Pakistan Army Soldiers Video:  जारी वीडियो में कथित सैनिक अपना रैंक, यूनिट और डिवीजन से जुड़ी जानकारी बताते नजर आते हैं। वे कैमरे के सामने रोते हुए सेना से अपील करते दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें “झूठा” न बताया जाए। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सुरक्षा विश्लेषकों का कहना है कि संघर्ष क्षेत्रों में इस तरह के वीडियो मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियां जारी हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा है। पाकिस्तान सरकार इस संगठन को आतंकी समूह घोषित कर चुकी है और समय-समय पर इसके खिलाफ अभियान चलाती रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।