प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी
प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर ओर एकजुटता और उल्लास बढ़ाएगा।
पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ईद मुबारक। मिलाद-उन-नबी पर मुबारकवाद। मुझे उम्मीद है कि यह पर्व हमारे चारों ओर एकजुटता और उल्लास बढ़ाएगा। दया और समाज को लौटाने की भावना हमेशा हमें राह दिखाती रहे।’’
भाषा वैभव शोभना
शोभना

Facebook


