प्रधानमंत्री मोदी ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: January 13, 2026 / 08:01 pm IST
Published Date: January 13, 2026 8:01 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोहड़ी पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि यह त्योहार समाज में खुशी और आशावाद की भावना को और गहरा करेगा।

लोहड़ी फसल उत्सव मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। लोहड़ी प्रकृति का उत्सव है और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। यह विशेष त्योहार हमारे समाज में खुशी और आशावाद की भावना को और गहरा करे! लोहड़ी की उष्मा हम सभी को नई आशा और सद्भाव से भर दे!’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में