प्रधानमंत्री ने असम में आईआईएम, राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने असम में आईआईएम, राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने असम में आईआईएम, राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया
Modified Date: February 14, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: February 14, 2026 2:27 pm IST

(फोटो के साथ)

गुवाहाटी, 14 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) गुवाहाटी की शुरुआत की और एक उच्च तकनीक वाले डेटा केंद्र का उद्घाटन किया जो पूरे पूर्वोत्तर की जरूरतों को पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से गुवाहाटी आईआईएम के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा और प्रबंधन शिक्षा को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार ने पिछले साल गुवाहाटी में एक आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर में दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थित है।

प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के आमिंगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र (एनडीसी) का लचित घाट से डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया।

इस अत्याधुनिक डेटा केंद्र की स्वीकृत क्षमता 8.5 मेगावाट और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता है। यह डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों का संचालन करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा पुन:प्राप्ति केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।

मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में