प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक पूर्वोत्तर के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक पूर्वोत्तर के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - March 9, 2024 / 03:03 PM IST,
    Updated On - March 9, 2024 / 03:03 PM IST

जोरहाट, नौ मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक पूर्वोत्तर की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि विकसित भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण है।

मोदी ने असम में 17,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद यहां मेलेंग मेतेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विरासत और विकास ‘‘डबल इंजन सरकार का मंत्र’’ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की ‘‘असंवेदनशील और अनियोजित संरक्षण रणनीति’’ के कारण यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पशुओं का शिकार हुआ।

उन्होंने कहा कि 2013 में लगभग 27 गैंडे मारे गए थे लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की नीतियों के कारण 2022 में अवैध शिकार की ऐसी घटनाओं की संख्या शून्य हो गई।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना