बेन कैपिटल ने एमक्योर फार्मा में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 289 करोड़ रुपये में बेची

Ads

बेन कैपिटल ने एमक्योर फार्मा में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 289 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 11:25 AM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये एमक्योर फार्मास्युटिकल्स में लगभग एक प्रतिशत हिस्सेदारी 289 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दी है। यह जानकारी एनएसई के ब्लॉक डील आंकड़ों से मिली।

अमेरिका स्थित बेन कैपिटल ने अपनी संबद्ध इकाई बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV लिमिटेड के माध्यम से बुधवार को पुणे स्थित एमक्योर के 18 लाख शेयर यानी 0.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

ये शेयर औसतन 1,608.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए जिससे कुल सौदे का मूल्य 289.47 करोड़ रुपये रहा।

इस लेनदेन के बाद बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV की एमक्योर में हिस्सेदारी घटकर 2.93 प्रतिशत रह गई जो पहले 3.87 प्रतिशत थी।

इस बीच, नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने समान संख्या में शेयर उसी कीमत पर खरीदे। यह दुनिया का सबसे बड़ा संप्रभु संपत्ति कोष (सॉवरेन वेल्थ फंड) है। भाषा निहारिका

निहारिका