Reported By: Sharad Agrawal
,CG Police Transfer | Photo Credit: IBC24
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: CG Police Transfer गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। यहां एक साथ 14 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर (Police Transfer) किया गया है। इस संबंध में एसपी मनोज खेलारी ने आदेश जारी किया है।
CG Police Transfer जारी आदेश में जिनमें 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक), 1 एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के साथ ही जिले के प्रमुख थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार, शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा अब सिद्धार्थ शुक्ला संभालेंगे, जिन्हें यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का दोहरा दायित्व दिया गया है।
गौरतलब है कि जिले में पहली बार अजाक (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण) थाने का गठन किया गया है, जो विशेष शिकायतों के निवारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती लाने के लिए अजय वारे को शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनोज हनौतिया को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण और तकनीकी जांच को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। एसपी मनोज खेलारी द्वारा किए गए इस थोक तबादले से जिले के पुलिस तंत्र में नई ऊर्जा और प्रशासनिक सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।