PM Modi ANI Interview: पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे बलि देनी पड़ेगी, मैं बलि चढ़ाऊंगा’.. जानें किसके बारें में कही इतनी गहरी बातें

Ads

इस पर प्रधानमंत्री ने कहा 'हिंदुस्तान के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हमारे संबंध अच्छे ही हैं। लोकतंत्र में हमारी दुश्मनी नहीं होती है।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2024 / 03:14 PM IST,
    Updated On - May 28, 2024 / 03:14 PM IST

PM Modi ANI Interview Live

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से विस्तार से बातचीत की हैं। उन्होंने जाति, आरक्षण, संविधान के अलावा चुनावी जीत-हार और आने वाले समय में देश की प्रगति के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा की हैं। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में बीजद के साथ रिश्तों को लेकर भी बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने स्वीकार किया हैं कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं हैं। नवीन पटनायक के साथ रिश्ते कोई लेकर पीएम मोदी ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया हैं।

PM Modi On Indi Alliance : ‘धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देते हैं इंडी जमात वाले’, दुमका में पीएम मोदी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ 

PM Modi ANI Interview Live

रिपोर्टर ने पूछा कि ओडिशा में भी चुनाव होने हैं। वहां नवीन पटनायक के साथ काफी अच्छे संबंध थे, उन्होंने कई मुद्दों पर आपको सपोर्ट किया लेकिन आप लोगों का अलायंस नहीं हैं और आपस में एक-दुसरे से लड़ रहे है। इसे किस तरह से देखते हैं?

PM Modi Speech in Jharkhand: ‘मोदी इनका नफरती प्रोपेगेंडा फेल करके रहेगा’, झारखंड में पीएम ने भरी हुंकार…

BJP-BJD Alliance Update

इस पर प्रधानमंत्री ने कहा ‘हिंदुस्तान के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हमारे संबंध अच्छे ही हैं। लोकतंत्र में हमारी दुश्मनी नहीं होती है। सबसे अच्छे संबंध होने चाहिए। अब सवाल ये है कि मैं मेरे संबंधों को संभालूं या ओडिशा के भाग्य की चिंता करूं। तब मैंने रास्ता चुना कि मैं ओडिशा के उज्जवल भविष्य के लिए अपने आप को खपा दूंगा। उसके लिए मेरे संबंधों की अगर मुझे बलि चढ़ानी पड़ेगी तो मैं बलि चढ़ाऊंगा।’

इस बार देश में किसकी बनेगी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में…
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp