Baba Ramdev on Vande Mataram: वंदे-मातरम के अपमान पर बाबा रामदेव का करारा जवाब.. कहा- यह कोई देवी-देवता की नहीं बल्कि राष्ट्र की आराधना है, देखिए पूरी बातचीत

Ads

बाबा रामदेव ने वंदे मातरम् विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे मातृभूमि की गौरवगाथा बताया और पूर्वजों की शहादत याद दिलाई।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 11:08 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 11:16 PM IST

Baba Ramdev on the Vande Mataram controversy || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • वंदे मातरम् विवाद पर बोले बाबा रामदेव
  • यह मातृभूमि की गौरवगाथा है
  • पूर्वजों की शहादत का सम्मान जरूरी

रायपुर: योग गुरु स्वामी रामदेव सोमवार को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर-1 न्यूज चैनल IBC24 के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी. सिंह भी मौजूद रहे। (Baba Ramdev on the Vande Mataram controversy) IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने तीनों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान 15 अगस्त को पहली बार वंदे मातरम् के सभी छंदों के गायन और कुछ स्थानों पर इसके विरोध व कथित अपमान को लेकर भी बाबा रामदेव से सवाल किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता, राष्ट्र की एकता और अपने पूर्वजों की शहादत व बलिदान का किसी भी स्थिति में अनादर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गाते हुए लाखों वीरों ने देश के लिए बलिदान दिया और उनकी कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ। ऐसे में हमें उन वीरों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को इस तरह का कृतघ्नतापूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए।

वंदे मातरम् के कुछ छंदों को लेकर उठे विवाद पर बाबा रामदेव ने कहा कि वंदे मातरम् अपनी मातृभूमि की गौरवगाथा है। इसमें किसी देवी-देवता की पूजा नहीं की जा रही है। (Baba Ramdev on the Vande Mataram controversy) उन्होंने कहा कि कुछ लोग संस्कृत का अर्थ नहीं समझते और यह मान लेते हैं कि इसमें किसी देवी या देवता की वंदना की जा रही है। जबकि यहां मातृभूमि को ही अपना सर्वस्व माना गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि देश की संस्कृति, संस्कार, सभ्यता और पूर्वजों की विरासत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही पूर्वजों की संतान हैं और हमारी विरासत साझा है। किसी भी कृतज्ञ राष्ट्र को अपने पूर्वजों और उनकी शहादत का अपमान नहीं करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की

Q1. वंदे मातरम् विवाद पर बाबा रामदेव ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् मातृभूमि की गौरवगाथा और राष्ट्र की आराधना है।

Q2. क्या वंदे मातरम् में देवी-देवता की पूजा है?

बाबा रामदेव के मुताबिक इसमें किसी देवी-देवता की पूजा नहीं, मातृभूमि का गौरवगान है।

Q3. बाबा रामदेव ने पूर्वजों को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपने पूर्वजों की शहादत और बलिदान का सम्मान करना चाहिए।